चोरी की हैरो के साथ दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
सहसवान, बदायूँ । जरीफनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को चोरी की गई ट्रैक्टर की हैरो के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मु.अ.सं. 268/26, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित कमलेश पुत्र दयाराम और दुर्वेश पुत्र हरपाल, निवासी धोबरखेड़ा की मढ़ैया, थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की हैरो बरामद की। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यतेन्द्र कुमार और थाना जरीफनगर की पुलिस टीम शामिल रही।
Follow us