पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच द्वारा किया गया गोष्ठी का आयोजन
बदायूं। पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच द्वारा जिला कार्यालय जवाहरपूरी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ हरिनंदन सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पर्यावरण व शिक्षा को समर्पित है पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच अगर समाज में परिवर्तन लाना है और अपनी मान-प्रतिष्ठा बढ़ानी है, तो विचार मंच को मजबूत करना जरूरी है। विचार मंच की असली ताकत उसके लोगों में होती है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को विचार मंच से जोड़ने की अपील की और संगठन के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया जैसे कि लोगों को विचार मंच के उद्देश्य और कार्यों से अवगत कराएं।
समाज के सम्मानित और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाएं।
लोगों को प्रेरित करें कि वे भी समाज सेवा का हिस्सा बनें।
हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में विचार मंच का विस्तार करे।
विचार मंच से जुड़कर न केवल समाज की सेवा करें, बल्कि अपनी पहचान और प्रतिष्ठा भी बढ़ाएं।
एकता में शक्ति है – मिलकर चलेंगे, तो बदलाव लाएंगे और सम्मान पाएंगे
गोष्ठी में संगठन को विस्तार करने की रणनीति बनाई गई
इस मौके पर देवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह चौधरी जिला महासचिव फरियाद अली अल्वी जिला उपाध्यक्ष जय किशन लाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष लता पटेल महिला मंच जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला सचिव नितिन रस्तोगी अरविंद मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
Follow us