Ticker

12/recent/ticker-posts

बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत


सिलहरी, बदायूं। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बदायूं-आंवला मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर को कुंवरगांव थाने में खड़ा कर फरार हो गया।

बताया गया कि बादल गांव निवासी छविराम (32) अपने दोस्त ब्रजभान निवासी ललेई को उसके गांव छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से बदायूं-आंवला मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर - पी.एस पटेल, सिलहरी