Ticker

6/recent/ticker-posts

सिरासौल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत दो रोमांचक मैच

सिरासौल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत दो रोमांचक मैच

बिल्सी : ग्राम सिरासौल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत दो रोमांचक मैच हुए । मुकाबला सिरासौल जसा और आलमपुर के बीच हुआ। 

दूसरा मैच वन बेहटा और बघौल के बीच खेला गया 
आलमपुर के कप्तान जितेंद्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया सिरासौल जसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 128 रन बनाए। टीम की ओर से लालू शर्मा ने 51 रन और गौरव सिंह ने 21 ओर निखिल सिंह ने 15 ओर आशीष राघव ने 8 रन का योगदान दिया। आलमपुर की ओर से कपिल ने तीन गौरव ने दो और अमित ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आलमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन 106 रन ही बना सकी। टीम की ओर से गौरव ने 34 रन और शनि ने 27 और यशवीर ने 26 रन बनाए। सिरासौल जसा की ओर कप्तान राहुल राघव ने दो और लालू शर्मा ने चार ओर गौरव सिंह ने एक विकेट लिया इस प्रकार सिरासौल जसा ने 22 रन से जीत दर्ज की। मैच में लालू शर्मा चार विकेट और 51 रन बनाकर शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। 

दूसरा मैच वन बेहटा और बघौल के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बघौल ने 129 रन का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए वन बेहटा की टीम ने शिवली की आतिशी बल्लेबाजी की मदद से 7 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिवली को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाज सेवी शैलेंद्र सिंह उर्फ टीटू के द्वारा दिया गया l

मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य गांव के युवाओं में खेल भावना और प्रतिभा को बढ़ावा देना है। ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतियोगिताएं युवाओं को मंच प्रदान करती हैं और खेल के प्रति उत्साह बढ़ाती हैं। इस मौके पर अनुज प्रताप सिंह डी पी ओ नमामि गंगे, कीर्ति सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भोजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सोनू सिंह, त्रिवेणी यादव अबनेश राघव, आशू सिंह, प्रशान्त कठेरिया सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।