Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का निधन

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का निधन



‘अमर प्रभात’ के वरिष्ठ पत्रकार संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का आज सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

निधन का समाचार मिलते ही उझानी के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार बंधु तत्काल उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, रखा दो मिनट का मौन  

नगर में आयोजित शोकसभा में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने ईश्वर से शोक-संतप्त परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की कामना की।

शोकसभा में प्रताप यादव, संजीव सक्सेना, सुनील मिश्रा, पवन वर्मा, राजेश वर्मा, संजीव सक्सेना ‘अंशू’, अंजार अहमद, आलम अंसारी, वीपी शर्मा, अभिनव सक्सेना, राजेश वार्ष्णेय सहित नगर के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

पत्रकारों ने बताया अपूरणीय क्षति 
 
वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि सुशील चतुर्वेदी मिलनसार व सहयोगी स्वभाव के थे। उनका जाना परिवार ही नहीं, पूरे नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।