Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूं में सिपाही और पीएसी जवानों के बीच मारपीट: जुआ अड्डे पर कहासुनी के बाद शराब ठेके के सामने हुई हाथापाई ।

बदायूं में सिपाही और पीएसी जवानों के बीच मारपीट: जुआ अड्डे पर कहासुनी के बाद शराब ठेके के सामने हुई हाथापाई ।



बदायूं में यूपी पुलिस के एक सिपाही और पीएसी के जवानों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद विवाद की असली वजह पता चली है। दोनों पक्षों में जुआ खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था।

यह विवाद चौकी के पास एक शराब की दुकान के सामने हुआ था। यूपी-112 में तैनात सिपाही धीरेंद्र चौधरी और उसके साथियों का पीएसी के दो जवानों रमन और लवली समेत दूसरे पक्ष से झगड़ा हो गया। ये दोनों जवान 9वीं बटालियन मुरादाबाद में तैनात हैं। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने सिपाही धीरेंद्र चौधरी को निलंबित कर दिया है। पीएसी जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके सेनानायक को पत्र भेजा गया है।

सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि यह विवाद जुआ और शराब को लेकर हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में मारपीट करने वाले दूसरे लोगों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।