पत्रकार संतोष शाक्य के समर्थन में बिल्सी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

पत्रकार संतोष शाक्य के समर्थन में बिल्सी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

17/12/2025 | Wednesday, December 17, 2025 Last Updated 2025-12-17T07:36:12Z
    Share
पत्रकार संतोष शाक्य के समर्थन में बिल्सी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


बिल्सी, बदायूँ। सनराइज अस्पताल, बरेली में कवरेज के दौरान पत्रकार संतोष कुमार शाक्य से मारपीट व धमकी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज सामाजिक लोगों ने मंगलवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 28 नवंबर 2025 को ताहरपुर निवासी युवक की मृत्यु की रिपोर्टिंग के दौरान अस्पताल के मैनेजर व स्टाफ ने पत्रकार से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना इज्जतनगर में तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समाजसेवी चंद्रशेखर उर्फ टिंकू शाक्य के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड में कथित हेराफेरी, कमजोर वर्ग के शोषण और एंबुलेंस के जरिए मरीजों को गुमराह कर भर्ती कराने के आरोप लगाए गए। लोगों ने पत्रकार की सुरक्षा और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान गंगासहाय मौर्य, राजाराम शाक्य, सुनील कुमार, विनोद कुमार, सोनू यादव, अनुराग कुमार, ओमप्रकाश सिंह, संजीव कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
close