Delhi: कार बम धमाके को केंद्र की मोदी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी नाकामी है: ओमकार सिंह

Notification

×

Delhi: कार बम धमाके को केंद्र की मोदी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी नाकामी है: ओमकार सिंह

13/11/2025 | Thursday, November 13, 2025 Last Updated 2025-11-13T13:21:59Z
    Share
Delhi: कार बम धमाके को केंद्र की मोदी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी नाकामी है: ओमकार सिंह



बदायूं : आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में दिनांक 11 नवंबर 2025 को देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाये जाने एवं इस इस घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के आव्हान पर आज परशुराम चौक स्थित बीएलए 1 जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर बीएलए 1 ओमकार सिंह ने दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर 2025  को हुए धमाके पर अब राजनीति शुरू हो गई है. लाल किले के पास हुए भीषण कार बम धमाके को केंद्र की मोदी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी नाकामी बताया है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की है. ओमकार सिंह ने इसे 26/11 मुंबई हमलों के बाद की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 30 नवंबर 2008 को पद छोड़ दिया था. ओमकार सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “धमाके से पहले विस्फोटकों से लदी कार पूरे 11 घंटे तक राजधानी में बेखौफ घूमती रही. यह सीधी तौर पर केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, क्योंकि दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के अधीन है.” उन्होंने बताया कि कल एलएनजेपी अस्पताल में घायलों की आंखों में अब भी दहशत साफ दिख रही थी. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी और अमित शाह के सांत्वना वाले शब्दों से पीड़ितों के जख्म नहीं भरेंगे. इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य निवर्तमान प्रदेश सचिव एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने सयुक्त रूप से पिछले 12 साल के आतंकी हमलों का लंबा फेहरिस्त पेश करते हुए कहा कि 2015 से 2025 तक बारामूला, पहलगाम, पुलवामा, राजौरी, उरी, पठानकोट, गुरदासपुर, पंपोर, अमरनाथ यात्रा और अब दिल्ली तक – यह सिलसिला मोदी सरकार की सुरक्षा नीतियों की पोल खोलता है. “देश की रक्षा और जनता की सुरक्षा में यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है. इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद, गौरव सिंह राठौर, इखलास एवं अकिल अहमद ने ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा मुआवजे की घोषणा पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई. “यह राशि नाकाफी है. कांग्रेस ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है भले ही कोई रकम दर्द कम न करे, लेकिन कम से कम परिवारों की आजीविका तो चल सके." इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ने संचालन किया मुख्य रूप से रहीस फौजी, अख्तर, उपेंद्र कश्यप, नरेश पाल शर्मा, रीना, काजल, आयशा बी, सितारा, रेहाना, सविता, फरीद, हसन, श्याम सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
close