Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूं में प्रेमी प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले ।

बदायूं में प्रेमी प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले: दुपट्टे-रस्सी के सहारे लटकी थीं लाशें, परिजनों ने एक दूसरे पर हत्या का लगाया आरोप



बदायूं में प्रेमी युगल का शव आज सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। लड़का बालिग है जबकि लड़की नाबालिग है। दोनों के परिजनों ने एक दूसरे पर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिए हैं। पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के वमनपुरा गांव का है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है।

बताया जाता है कि आज सुबह गांव के अर्जुन (22) पुत्र ठकुरी और गांव की ही एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गांव के बाहरी ओर शव मिलने के बाद दोनों के परिजन मौके पर जा पहुंचे। अर्जुन की मां गीता का उसके पति से विवाद चल रहा था, ऐसे में वो पिछले लगभग 18 साल से बेटे को लेकर मायके में रह रही थी।

यहां अर्जुन का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव वालों के मुताबिक रविवार रात 12 बजे लड़की अपने घर से लापता हो गई। परिवार वाले उसे तलाशते हुए अर्जुन के मामा के घर पहुंचे और आरोप लगाया कि लड़की को अर्जुन ले गया है। रातभर परिजन दोनों को तलाशते रहे, जबकि सुबह उनके शव मिले हैं।