सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करे: हाजी बिट्टन

Notification

×

सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करे: हाजी बिट्टन

06/08/2025 | Wednesday, August 06, 2025 Last Updated 2025-08-06T01:25:53Z
    Share
सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करे: हाजी बिट्टन



बिल्सी में हुई समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक
बिल्सी। पूर्व विधायक हाजी मुर्सरत अली उर्फ बिट्टन की कछला रोड स्थित कोठी पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसको संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें, जिससे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सके। उन्होनें कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जनता भली भांति समझ चुकी है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश यादव ने कहा वर्तमान सरकार से युवा, किसान, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग पूरी तरीके से परेशान है। मंहगाई ने गरीब जनता की कमर को तोड़ कर रख दिया है। देवेंद्र गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार के रहते भारतीय संविधान और आरक्षण दोनों को खतरा बना हुआ है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को प्रदेश में सपा की सरकार बनानी होगी। इस मौके पर मुबीन फरीदी, कविंद्र सक्सेना, फैजान राईन, डोरीलाल बघेल, रईस अहमद, अखिलेश सक्सेना, अजीम गाजी, वसीम उस्मानी, इल्यास खा, चमन पाल, मुजाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
close