Budaun: बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष की हत्या

Notification

×

Budaun: बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष की हत्या

30/07/2025 | Wednesday, July 30, 2025 Last Updated 2025-07-30T04:52:53Z
    Share
Budaun: बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष की हत्याः पानी की टंकी पर चौकीदारी के दौरान सिर पर धारदार हथियार से हमला, सुबह मिली लाश


बदायूं में बीजेपी नेता की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला में रहने वाले सुरेश चंद्र गुप्ता (55) बीजेपी के बिनावर मंडल उपाध्यक्ष थे।

घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब मिली जब उनकी पत्नी उन्हें जगाने पानी की टंकी पर पहुंचीं। वहां उन्होंने सुरेश की खून से लथपथ लाश देखी। इसके बाद उनकी चीख निकल गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

सुरेश के बेटे राहुल का काम गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर चौकीदारी करना था। मंगलवार रात राहुल नहीं था, इसलिए सुरेश टंकी पर चौकीदारी के लिए चले गए थे। किसी ने रात में उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

close