UP: खोदाई के दौरान निकले स्वर्ण सिक्के, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Notification

×

UP: खोदाई के दौरान निकले स्वर्ण सिक्के, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

30/07/2025 | Wednesday, July 30, 2025 Last Updated 2025-07-30T01:42:50Z
    Share

UP: खोदाई के दौरान निकले स्वर्ण सिक्के, गांव में पुलिस फोर्स तैनात



यूपी के अलीगढ़ स्थित भरेती गांव में पानी की पाइपलाइन खोदाई के दौरान सोने के सिक्के निकले हैं। जानकारी मिली है कि खोदाई में 11 सोने के सिक्के बरामद हुए हैं। सोना निकलने की खबर से पूरे गांव में हलचल का माहौल बन गया।  

गांव में पुलिसबल तैनात
सोने के सिक्के निकालने की सूचना पर थाना क्वार्सी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार रात 10 बजे प्रशासन ने इलाके में पुलिस बल तैनात कर दी। इसके साथ ही खोदाई को फिलहाल रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि ये खोदाई गांव के लोग पानी निकासी के लिए करवा रहे थे। 



close