पेड़ पर लटका मिला रोडवेज बस चालक का शव

Notification

×

पेड़ पर लटका मिला रोडवेज बस चालक का शव

31/07/2025 | Thursday, July 31, 2025 Last Updated 2025-07-31T18:45:54Z
    Share
पेड़ पर लटका मिला रोडवेज बस चालक का शव


पुलिस ने शव का कराया पीएम, परिवार में मचा कोहराम 


बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागरझूना में बुधवार की रात एक रोडवेज बस चालक का शव गांव के पास एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। एसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव नागरझूना निवासी अवधेश कुमार (30) पुत्र भीमसैन बदायूं डिपो में संविदा पर बस चालक था। बुधवार की शाम वह घर से खाना खाने के बाद निकल गया। देर रात तक वह घर पर वापस नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग काफी चितिंत हो गए। गांव के आसपास जंगल में उसकी तलाश की। रात के करीब 10 बजे उसका शव गांव के छोटेलाल के खेत में लगा बकेना के पेड़ पर लटका मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहले पंचनामा भरा और उसके बाद पीएम को भेज दिया।
close