एसएसपी ने चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिरः दो पक्षों के बीच विवाद में एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Notification

×

एसएसपी ने चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिरः दो पक्षों के बीच विवाद में एकतरफा कार्रवाई का आरोप

10/03/2025 | Monday, March 10, 2025 Last Updated 2025-03-10T17:13:02Z
    Share
एसएसपी ने चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिरः दो पक्षों के बीच विवाद में एकतरफा कार्रवाई का आरोप



बदायूं में शहीद भगत सिंह चौकी के प्रभारी कपिल कुमार को एसएसपी डा. ब्रजेश सिंह ने सोमवार रात लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के पीछे दो दिन पहले दो पक्षों के बीच हुआ टकराव बताई जा रही है। क्योंकि टकराव में दोनों पक्षों पर जानलेवा हमले का मुकदमा लिखा गया था। जबकि चौकी प्रभारी पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा था।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा गांव निवासी अजमेरी पक्ष ने पुलिस को बताया कि वह मुसर्रत उर्फ मुन्ना के साथ खेत पर गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के फरीद, आजाद, तस्दीक, तौफीक, जलीस उर्फ चुन्ना, अकमल, सैफ और एजाज ने फायरिंग कर दी। लाठी-डंडों से मारपीट में अजमेरी और मुसर्रत घायल हो गए।

दूसरी तरफ, तस्दीक अहमद ने आरोप लगाया कि मुन्ना, आसिफ, मेहराज, मुदस्सिर, अजमेरी, इस्लाम और जाहिद ने मारपीट और फायरिंग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग 8-8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं तस्दीक पक्ष के आजाद आदि की पैरवी सत्ताधारी दल के जिम्मेदारों की ओर से चल रही थी। बावजूद इसके उन पर मुकदमा लिखा जाना अखर गया। यह कार्रवाई हो गई।

बताया जाता है कि दोनों पार्टियों ने घटनास्थल खेतिहर जमीन का मुकदमे में दिखाया है। जबकि मारपीट की घटना पुलिस चौकी गेट पर बने महिला पुलिस के पिंक बूथ के सामने हुई। वहां लगे सीसीटीवी में यह मामला कैद भी हुआ। हालांकि पुलिस इस फुटेज को भी दबा गई। जबकि जांच में यही प्रकरण सामने आया तो कार्रवाई हो गई। एसएसपी डा. ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस विवाद में शहीद भगत सिंह चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध रही। इसीलिए कार्रवाई की गई है।
close