25 सितंबर को करेंगे जनता दर्शन
बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव 24 सितंबर को बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जनपद बदायूं के मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। सांसद विभिन्न गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देंगे और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
सांसद आदित्य यादव बदायूं विधानसभा के ग्राम रसूलपुर, शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निजामपुर, चेतु नगला व अलीपुर चमारी, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय मुड़िया खागी तथा सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मदारपुर पहुंचेंगे। वे सभी पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर ढांढस बंधाएंगे।
इसके अगले दिन, 25 सितंबर को प्रातः 9 बजे सांसद आदित्य यादव अपने डी.एम. रोड, सिविल लाइंस स्थित निज निवास पर ‘जनता दर्शन’ करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
वहीं, दोपहर 2 बजे सांसद जिला बार एसोसिएशन, बदायूं द्वारा कचहरी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित अपने भव्य स्वागत समारोह में मुख्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।
Follow us