Ticker

12/recent/ticker-posts

आशीष कुमार एडवोकेट समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

आशीष कुमार एडवोकेट समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत


बदायूँ। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाल एडवोकेट ने प्रिय आशीष कुमार एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

मनोनयन पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्यामलाल पाल जी एवं सिकन्दर यादव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा के निर्देशानुसार, आपके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता, निष्ठा एवं समाजवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए आपको समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है।
जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि आशीष कुमार एडवोकेट अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ करते हुए अधिवक्ता समाज को संगठित करेंगे तथा अधिवक्ताओं के हितों एवं अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उनके मनोनयन पर अधिवक्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।