नए थाना प्रभारी सनी चौधरी से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मण्डल उपाध्यक्ष
इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष और ठाकुर रामू सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रभारी निरीक्षक सनी चौधरी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।
मुलाकात के दौरान पुलिस एवं क्षेत्रीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्रवासियों को कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उम्मीदें हैं।
Follow us