पिता से प्रताड़ित दोनों पुत्रियां घर से बिना बताए हुई रफू चक्कर
पीड़ित की मां ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासनी पीड़ित मां ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति उसकी 15 /16 वर्षीय दो पुत्रियों को गाली गलौज एवं मारपीट करता था जिससे परेशान होकर बिना बताए उसकी दोनों नाबालिक पुत्रियां घर से रफू चक्कर हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी पुत्रियों को रिश्तेदारों एवं कई स्थानों पर तलाश किया परंतु उनका पता नहीं चला। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 215 धारा 137/2 के अंतर्गत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामले की जांच उप निरीक्षक जगबीर सिंह कर रहे हैं।
Follow us