Ticker

6/recent/ticker-posts

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन


बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय सीकरी बदायूँ के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2027-28 की कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद के लिए निर्धारित 4,485 आवेदन पत्रों के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी संबंधित अधिकारी समन्वित प्रयास सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ परआवदेन किया जा सकता है।