पेट्रोल पर 17 और डीजल पर 8 रूपये प्रति लीटर कमा रही तेल कंपनियां: चौधरी बफाती मियां
इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता होने बावजूद जनता को क्यों महंगा मिल रहा तेल: चौधरी बफाती मियां
बदायूं 9 जुलाई कांग्रेस के पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने देश मे बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि
एक तरफ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत लगातार गिर रही है, मगर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने की जगह आसमान छू रही हैं। सरकार और प्राइवेट कंपनियां दोनों गरीब जनता को उल्लू बना रही हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय भारत की तेल कंपनियों को एक लीटर पेट्रोल पर 17 रुपए, जबकि डीजल पर 7 से 8 रुपए का मुनाफा हो रहा है। पिछले 5 साल में 7 बड़ी तेल कंपनियों ने 8 लाख करोड रुपए का मुनाफा कमाया है।
सरकार चाहती तो तेल सस्ता हो सकता था, मगर यहां तो तेल की कीमतें हर महीने बढ़ रही है।
उन्होंने कहा की आज इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बीते चार साल के सबसे निचले स्तर पर यानी मात्र 72 डॉलर /बैरल यानी करीब 42 रुपए लीटर है, मगर आपको पेट्रोल 105 से ₹110 लीटर तक मिल रहा है।
आज दुनिया में पेट्रोल– डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स भारत की जनता को देना पड़ रहा है। अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में ट्रांसपोर्ट सहित पेट्रोल की बेस प्राइस 52 रुपए लीटर है, मगर ग्राहकों से 105 रुपए प्रति लीटर वसूला जा रहा है।
इसी तरह गैस पर भी देश की जनता से खुलेआम लूट हो रही है।
यही तो अमृतकाल है, जनता कंगाल है और तेल बेचने वाले मोदी के मित्र मालामाल है
2008 में जब इस देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब इंटरनेशनल मार्केट में 1 लीटर तेल की कीमत 39 रुपए थी और हमें एक लीटर पेट्रोल के लिए सिर्फ ₹50 रुपए देना पड़ता था। मगर आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद हमें 1 लीटर पेट्रोल के लिए 2008 की तुलना में दो गुना पैसे देने पड़ रहे हैं।
भारत जिन देशों जैसे बांग्लादेश श्रीलंका और मलेशिया को तेल निर्यात करता है, वहां भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें भारत की तुलना में बहुत कम है। लेकिन कभी आपने सुना है इस मुद्दे पर चर्चा ?
सोचिए कि आज महंगाई इतना बड़ा मुद्दा है मगर महंगाई पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है आखिर ?
क्या वजह है कि एक बार तेल और गैस की कीमत बढ़ने के बाद भारत में फिर कभी सस्ता ही नहीं होता, चाहे इंटरनेशल मार्केट में कच्चा तेल और गैस कितना भी सस्ता हो जाए
देश की जनता सब जानती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी
Follow us