Ticker

6/recent/ticker-posts

​बहु-बेटी सम्मेलन: ढोरनपुर में सजी 'मिशन शक्ति' की चौपाल,महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

​बहु-बेटी सम्मेलन: ढोरनपुर में सजी 'मिशन शक्ति' की चौपाल,महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर






असुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक, बांटे पंपलेट



​ओरछी: क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। थाना फैजगंज बेहटा की मिशन शक्ति टीम द्वारा 'बहु बेटी सम्मेलन योजना' के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बालिकाएं एकत्रित हुईं चौपाल के दौरान मिशन शक्ति टीम प्रभारी ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने जोर देकर कहा कि आपातकालीन स्थिति में महिलाएं घबराएं नहीं, बल्कि सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबरों का उपयोग करें बढ़ते डिजिटल दौर में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए 'साइबर जागरूकता अभियान' भी चलाया गया। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल और लॉटरी के नाम पर होने वाले साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। जागरूक करने के उद्देश्य से टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को जानकारी से भरे पंपलेट भी वितरित किए गए।