पंकज चौधरी के निर्वाचन के बाद अब यूपी मंत्रिमंडल में फेर बदल की है तैयारी

Notification

×

पंकज चौधरी के निर्वाचन के बाद अब यूपी मंत्रिमंडल में फेर बदल की है तैयारी

16/12/2025 | Tuesday, December 16, 2025 Last Updated 2025-12-16T02:57:03Z
    Share


पंकज चौधरी के निर्वाचन के बाद अब यूपी मंत्रिमंडल में फेर बदल की है तैयारी


लखनऊ। यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पंकज चौधरी के निर्वाचन के बाद अब यूपी मंत्रिमंडल में फेर बदल की है तैयारी

केशव प्रसाद मौर्य बनाए जा सकते हैं केंद्र में मंत्री तो साध्वी निरंजन ज्योति को बनाया जा सकता है यूपी का डिप्टी सीएम 

सपा से बगावत करने वाली पूजा पाल को भी मिल सकता है यूपी मंत्रिमंडल में स्थान

भूपेंद्र सिंह को भी उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण विभाग का बनाया जा सकता है मंत्री

भाजपा के प्रदेश संगठन व मंत्रिमंडल में देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव:

मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में 54 मंत्री हैं, जबकि कुल 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं. यानी छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में आराम से शामिल किया जा सकता है, तो कुछ मंत्रियों की मंत्रिमंडल से की जा सकती है छुट्टी।

इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से कुछ को संगठन की जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जबकि कुछ नए नेताओं का मंत्रिमंडल में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के 7 बागी विधायकों में से 2 से 3 को मंत्रिमंडल में प्रवेश मिल सकता है

इन नामों में सबसे प्रमुख नाम पूजा पाल का बताया जा रहा है. साथ ही ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पूर्व मंत्री मनोज पांडेय भी रेस में हैं.

सबसे बड़ी चर्चा डिप्टी सीएम पद को लेकर है. माना जा रहा है कि मौजूदा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को नई राष्ट्रीय भूमिका सौंपी जा सकती है. जबकि साध्वी निरंजन ज्योति का नाम भी तेजी से उभर रहा है. खबर है कि उन्हें यूपी सरकार में लाकर डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. 

इस बार होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं. इनमें शामिल हैं- पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, जिनकी संगठन में मजबूत पकड़ है. विधायक पंकज सिंह, जो युवा और लोकप्रिय चेहरा है.

हरदोई के बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष सिंह आशु को भी मंत्री बनाने की है जोरदार चर्चा

इनके अलावा सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व बढ़ने की संभावना है...!
close