Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वयं सेवकों ने गृह संपर्क कर पहुंचाया संघ का संदेश

स्वयंसेवकों ने गृह संपर्क कर पहुंचाया संघ का संदेश



बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में संघ का गृह संपर्क अभियान जोर पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को नगर संघ चालक डॉ. उमेन्द्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टीम ने मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर साहित्य एवं भारत माता का चित्र भेंट करते हुए संघ के 100 वर्षों की यात्रा, उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. उमेन्द्र कुमार ने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक संपर्क अभियान चला रहा है। इससे पूर्व अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर निमंत्रण देने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक हिंदू परिवार तक संघ का संदेश और गतिविधियां पहुंचाई जाएंगी। गृह संपर्क अभियान में मुकेश कुमार, राजीव कुमार, सतीश चंद्र, नगर कार्यवाह अखिल मालपाणी, नमन कुमार, सुबोध कुमार, अशोक मिश्रा, आयुष, रजत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।