सपा महासचिव शिवपाल यादव का बदायूं दौरा
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव 2 नवंबर को बदायूं पहुंचेंगे। उनका यह दो दिवसीय दौरा होगा, जिसमें उनके साथ सपा सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहेंगे।
दौरे के पहले दिन, 2 नवंबर को शिवपाल यादव और आदित्य यादव दोपहर 12 बजे दहगवां चौराहे पर सहसवान विधायक ब्रजेश यादव के राव फार्म्स होटल एंड बैंक्वेट के उद्घाटन कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात में
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव 2 नवंबर को बदायूं पहुंचेंगे। उनका यह दो दिवसीय दौरा होगा, जिसमें उनके साथ सपा सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहेंगे।
दौरे के पहले दिन, 2 नवंबर को शिवपाल यादव और आदित्य यादव दोपहर 12 बजे दहगवां चौराहे पर सहसवान विधायक ब्रजेश यादव के राव फार्म्स होटल एंड बैंक्वेट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात में बदायूं शहर स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे।
3 नवंबर को सुबह 9 बजे शिवपाल यादव शहर के मोहल्ला शिवपुरम स्थित हिमांशु भवन में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के आवास पर जाएंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे वे शहर के लावेला चौक निवासी सपा व्यापार सभा के नेता रचित गुप्ता के आवास पर पहुंचेंगे, जहां वे व्यापार सभा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दोपहर 12 बजे शिवपाल यादव शहर के नगर पालिका में पूर्व विधायक आबिद रजा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे वे आवास विकास स्थित सपा व्यापार सभा के नेता रचित गुप्ता के यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Follow us