Ticker

6/recent/ticker-posts

साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया

साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया


पुलिस उपाधीक्षक ( प्रशिक्षु ) श्री गौरव उपाध्याय द्वारा थाना बिल्सी क्षेत्र के नन्नू मल जैन विधा मंदिर इन्टर कालेज बिल्सी में स्कूली छात्राओं को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया।

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ह्रदेश कुमार कठेरिया के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूक करने हेतु थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में आज दिनाँक 18.09.2025 को पुलिस उपाधीक्षक ( प्रशिक्षु) श्री गौरव उपाध्याय द्वारा थाना बिल्सी क्षेत्र के नन्नू मल जैन विधा मंदिर इन्टर कालेज बिल्सी में स्कूली छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु अपनाये जाने वाले तौर तरीकों से अवगत कराया गया तथा साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। साइबर जागरुकता अभियान के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य अधि0/कर्म0गण भी मौजूद रहे।