यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम तिथि का फर्जी पत्र वायरल

Notification

×

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम तिथि का फर्जी पत्र वायरल

13/04/2025 | Sunday, April 13, 2025 Last Updated 2025-04-13T07:06:53Z
    Share

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम तिथि का फर्जी पत्र वायरल


प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित होने संबंधी फर्जी आदेश शनिवार को वायरल हो गया। पूर्व सचिव दिब्यकांत शुक्ल के हस्ताक्षर से विज्ञप्ति में 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित होने की बात लिखी थी। हालांकि फर्जी पत्र की जानकारी होते ही यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्टीकरण जारी कर दिया। सचिव ने साफ किया कि 15 अप्रैल को परिणाम जारी होने संबंधी सूचना पूरी तरह असत्य और भ्रामक है।

close