गुरदयाल भारती ने मुरादाबाद और रामपुर के सम्मानित अधिवक्ता साथियों से मुलाकात कर वोट एवं सपोर्ट की अपील की

Notification

×

गुरदयाल भारती ने मुरादाबाद और रामपुर के सम्मानित अधिवक्ता साथियों से मुलाकात कर वोट एवं सपोर्ट की अपील की

08/03/2025 | Saturday, March 08, 2025 Last Updated 2025-03-08T04:57:11Z
    Share
गुरदयाल भारती ने मुरादाबाद और रामपुर के सम्मानित अधिवक्ता साथियों से मुलाकात कर वोट एवं सपोर्ट की अपील की



आज दिनांक 7/3/2025 को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी गुरदयाल भारती ने मुरादाबाद और रामपुर के सम्मानित अधिवक्ता साथियों से मुलाकात कर वोट एवं सपोर्ट की अपील की । मुरादाबाद और रामपुर के सम्मानित अधिवक्ता साथियों ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद हेतु प्रथम वरीयता का वोट और सपोर्ट का आश्वासन दिया । 

गुरदयाल भारती ने मुरादाबाद और रामपुर के अपने उन सभी अधिवक्ता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपना कीमती समय देकर उन्हें और उनके साथियों को मुरादाबाद और रामपुर की कचहरी पर घूम कर अपना व अपने परिचित साथियों से और सपोर्ट के लिए अपील की। सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।  इसके साथ ही रामपुर में अधिवक्ताओं  के चैंबरों  को प्रशासन द्वारा तोड़ने का अल्टीमेटम दिए जाने को लेकर  रामपुर बार के अधिवक्ता पिछले कई  दिनों से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं उनके समर्थन में जिला रामपुर  के अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर कहा कि हम सब आपकी इस लड़ाई में शामिल हैं आपके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और साथ ही प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिवक्ताओ के पुराने समय के बने हुए चैंबर्स को नही तोड़ा जाना चाहिए अगर चैंबर्स को किसी कारण बस तोड़ा जाए तो तोड़ने से पहले नए चैंबर्स बनाए जाए और जिन अधिवक्ताओं के चैंबर टूटेंगे तो सबसे पहले उन अधिवक्ताओं को पहले से ही चैंबर बनवा के मुहैया कराए जाएं। इस मौके पर म बदायूं से गए अधिवक्ता साथी सत्य प्रकाश आर्य एडवोकेट पूर्व संयुक्त सचिव प्रशाशन, ओमवीर सिंह एडवोकेट, अवधेश गौतम, ताराचंद पाल एडवोकेट, पवन गौतम एडवोकेट आदि अधिवक्तागण थे।
close