अली अल्वी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
बदायूं । समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने निजी आवास पर झंडा रोपण किया। इस मौके पर अली अल्वी ने कहा कि देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी का दिन हर भारतीयों के लिए गर्व से भरा दिन है। कहा मेरे साथियों, 15 अगस्त 1947 को हमारा देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त जरूर हो गया था। लेकिन देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए हमारे पास अपना संविधान नहीं था। संविधान के बगैर देश को नहीं चलाया जा सकता। ऐसे में तब एक संविधान सभा का गठन किया गया और संविधान बनाया गया। इसमें निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे अहम भूमिका रही। संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। गहन विचार विमर्श, मंथन, कई बैठकों के बाद बनाए गए इस संविधान को देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया और भारत को लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया। मैं आज उन स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।
इस मौके पर युनुस अल्वी, अनिल पंडित, जीशान फारूकी,नरेश कुशवाहा, शाहनवाज, मुशाहिद मंसूरी, फरीद हुसैन, बब्लू मौर्य, अखलाक अंसारी, नदीम अंसारी, अरशान अंसारी, रंजीत ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।
Follow us