मोहम्मद सकलैन सिद्दीकी समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में मनोनीत
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि सकलैन सिद्दीकी संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को युवाओं एवं आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने का कार्य करेंगे। उनके राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने की जानकारी मिलते ही जिले के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। सकलैन सिद्दीकी को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।
Follow us