Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर थाना फैजगंज बेहटा में दिलाई गई शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर थाना फैजगंज बेहटा में दिलाई गई शपथ

ओरछी: फैजगंज बेहटा थाना परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के निर्देशन में समस्त पुलिसकर्मियों को उप निरीक्षक श्री राजदीप सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करने, आम नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
उप निरीक्षक श्री राजदीप सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों 
को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।