प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका द्वारा जारी की गई एडवाइजरी पर देश से माफी मांगना चाहिए: शफी अहमद

Notification

×

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका द्वारा जारी की गई एडवाइजरी पर देश से माफी मांगना चाहिए: शफी अहमद

23/06/2025 | Monday, June 23, 2025 Last Updated 2025-06-23T13:20:58Z
    Share
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका द्वारा जारी की गई एडवाइजरी पर देश से माफी मांगना चाहिए:  शफी अहमद






अमेरिका द्वारा भारत की यात्रा को लेकर जारी एडवाइजरी बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है: शफी अहमद

बदायूँ: आज दिनाँक 22 जून 2025 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद द्वारा जारी किए गए ब्यान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगने की मांग की शफी अहमद ने अपने ब्यान में कहा जिस तरह अमेरिका ने भारत यात्रा पर अपनी एडवाइजरी जारी कर भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोप लगाया है उस आरोपो का या तो देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगे क्योकि नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को वो पूरी दुनिया मे अपने दोस्त का दर्जा देते है और उनके दोस्त के देश द्वारा इस तरह की एडवाइजरी जारी करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है अमेरिका द्वारा भारत को पूरी दुनिया के सामने अपमानित करने का प्रयास किया गया है शफी अहमद ने कहा अमेरिका की तरफ से जारी एडवाइजरी में कई सारी बातें लिखी गई। लेकिन सबसे पहली और प्रमुख बात ये है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यौन उत्पीड़न सहित हिंसक अपराध, पर्यटक स्थलों और अन्य स्थानों पर होते हैं। इस वजह अमेरिका की महिलाओं को भारत में अकेले यात्रा ना करने की सलाह दी गई है। एक अन्य प्वाइंट में अमेरिका द्वारा कहा गया आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के या बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। वे पर्यटक स्थल, परिवहन केंद्र, बाजार/शॉपिंग मॉल, सरकारी सुविधाओं को निशाना बनाते हैं। जिससे इस एडवाइजरी को गंभीरता से लेने की जरूरत या नरेंद्र मोदी का या तो स्पस्टीकरण देने की जरूरत है कि देश मे इस तरह की स्थित है तो क्यों है या उनके मित्र डोनल्ड ट्रम्प द्वारा दिये गए बयान पर माफी मांगे या फिर देश की इस स्थिति पर नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे।

close