शहरी स्तर से ग्रामीण स्तर पर व्यापारियों को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान : नवनीत गुप्ता शोन्टू

Notification

×

शहरी स्तर से ग्रामीण स्तर पर व्यापारियों को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान : नवनीत गुप्ता शोन्टू

17/03/2025 | Monday, March 17, 2025 Last Updated 2025-03-17T13:05:53Z
    Share

शहरी स्तर से ग्रामीण स्तर पर व्यापारियों को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान : नवनीत गुप्ता शोन्टू

 



12/13 अप्रैल को मेरठ में आयोजित व्यापारी सम्मेलन एवं त्रैवार्षिक चुनाव को सफल बनाने के लिए दो दिवसीय जनपद भ्रमण को आए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सहसवान,नाधा,नूरपुर पिनोनी ,उझानी इकाई की समीक्षा बैठक ली 

इस्लामनगर इकाई का हुआ पुर्नगठन वीरेंद्र गुप्ता बॉबी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता बने महामंत्री कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता जिला उपाध्यक्ष की कमान मनोज गुप्ता को हिमांशु गुप्ता को मिली जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी युवा विंग के निमित गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया।

बदायूं । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक नगर इस्लामनगर में वीरेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने पुर्नगठन करते हुए नगर अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र गुप्ता बॉबी,नगर महामंत्री दिनेश गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता को मनोनीत किया वही जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ,जिला संगठन मंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला युवा उपाध्यक्ष निमित गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उज्जल भविष्य की कामना की साथ ही प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने सहसवान,नाधा,नूरपुर पिनोनी ,उझानी इकाई की समीक्षा बैठक ली।

प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि आगामी 12/13अप्रैल को मेरठ में त्रैवार्षिक चुनाव एवं व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें जनपद बदायूं की दमदार भूमिका तय करने के लिए दो दिवसीय भ्रमण पर सभी इकाइयां का तूफानी दौरा कर सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है सम्मेलन में व्यापारिक उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी 


जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि बदायूं जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे छोटे बाजारों में भी संगठन अपनी इकाई को खड़ा कर रहा है जानकारी के अभाव में छोटे बाजारों में दुकानदारों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जाता है इसके लिए संगठन के माध्यम से शहरी स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर पर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा


नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता बॉबी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको मिली ही उसका पूर्ण निष्ठा से पालन करूंगा व्यापारी समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत रहूंगा।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता सहित प्रमुख व्यापारियों की उपस्थिति रही।


close