बाजार में तीन लोगों के मोबाइल चोरी, बच्चे को पकड़कर पुलिस को सौंपा
बदायूं। वजीरगंज कस्बे के बाजार में सोमवार को खरीदारी के दौरान तीन लोगों के मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया। लोगों ने एक बच्चे को मोबाइल निकालते हुए पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि वजीरगंज निवासी चरण सिंह बाजार में घरेलू सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने कथित तौर पर उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। लोगों ने उसे पकड़ लिया।इसी दौरान लहरा निवासी मोहम्मद जान ने अपना ओप्पो ए14 मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी। सिमरा भोजपुर निवासी जयप्रकाश का मोबाइल भी सब्जी खरीदते समय चोरी होने की बात सामने आई।तीनों लोगों ने पकड़े गए बच्चे को वजीरगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।