किसानों के हित में हर संभव प्रयास करेंगे: धीरेंद्र सोंलकी
बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोंलकी बुधवार को नगर के तहसील रोड स्थित सिटी कंपलेक्स परिसर स्थित यूनियन कार्यालय पहुंचे। यहां पर पदाधिकारियों ने उनका फूलमाला और गरमजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धीरेंद्र सोंलकी ने कहा कि यूनियन की ओर से सरकार के समक्ष जो भी मांगें रखी गई हैं, उन्हें पूरा कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने किसानों के हित के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। इस के बाद वह बदायूं रोड स्थित जिला कैंप जिला कार्यालय, ग्राम सतेती में जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी और दुर्गा नगर स्थित कार्यालय पर बिजनेस सोलंकी से भी भेंट की। दोनों नेताओं ने यूनियन की गतिविधियों और किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि किसान संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर विवेक चौहान, टीटू जैन, अवधेश लड्डा, बिजनेस सोलंकी, प्रदीप चौहान, चंद्रसैन माहेश्वरी, अनूप कुमार सिंह, सूरज सागर, नरेश चंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Follow us