Ticker

6/recent/ticker-posts

सिसरका गांव में रसेल वाइपर निकलने से हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू...

सिसरका गांव में रसेल वाइपर निकलने से हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू...


ओरछी : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप स्थित एक लकड़ी के टाल के पास एक विशाल और अजीब सा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांप आम सांपों से अलग और काफी लंबा था। जब कुछ ग्रामीणों ने उसके नजदीक जाने की कोशिश की, तो सांप ने इतनी तेज फुंकार मारी कि लोग डरकर पीछे भाग खड़े हुए। सांप के आक्रामक तेवर देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना 112 पुलिस को दी ​सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत वन विभाग बिसौली को सूचित किया। सूचना पर वन दरोगा जितेंद्र कुमार, वन रक्षक अनिकेत और राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ​वन विभाग की टीम ने सांप की पहचान 'रसेल वाइपर' के रूप में की सांप बेहद जहरीला होता है और आमतौर पर पहाड़ी या घने जंगली क्षेत्रों में पाया जाता है। मैदानी इलाकों में इसका मिलना दुर्लभ है। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर पकड़ा, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली​ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने गांव में पहली बार इस तरह का भयानक सांप देखा है। फिलहाल वन विभाग की टीम सांप को अपने साथ ले गई है, जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।


ग्रामीणों का कहना था यह सांप टाल पर लड़कियों के साथ आ गया होगा क्योंकि उस टाल पर पेड़ों की मोटी जड़ों के साथ आया होगा जिसकी लोगों ने काफी वीडियो बनाई और चर्चा का विषय बना हुआ है।