Budaun News: दातागंज फाटक अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनने के लिए केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्री को भेजा पत्र
आमगांव के किसान नरेंद्र सिंह, श्याम राठौर आदि ने कहा कि अंडरपास में बरसात के दिनों में पानी भरेगा। पानी भरने की स्थिति में यातायात ठप हो जाएगा। खासकर भारी वाहनों के लिए यह रास्ता उपयोगी नहीं रह जाएगा। अंडरपास की ऊंचाई सीमित होगी। इसमें गन्ना लदे वाहन फंस सकते हैं। उन्हें बार-बार वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। कहा कि अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनाया जाए। इससे यातायात सुचारू रहेगा और कृषि उपज की ढुलाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। साथ ही ओवरब्रिज से बरसाती पानी और ऊंचाई की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि इस क्षेत्र गन्ना उत्पादन अधिक होता है। इसलिए उनकी जरूरतों के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया है कि अंडरपास के प्रस्ताव को बदलकर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।
Follow us