मेरठ में मुस्कान के बाद एक और पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग पति को मारा फिर शव को सांप से कटवाया; सच जान उड़े होश

Notification

×

मेरठ में मुस्कान के बाद एक और पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग पति को मारा फिर शव को सांप से कटवाया; सच जान उड़े होश

17/04/2025 | Thursday, April 17, 2025 Last Updated 2025-04-18T06:13:31Z
    Share

मुस्कान के बाद एक और पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग पति को मारा फिर शव को सांप से कटवाया; सच जान उड़े होश





मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबर पुर का निवासी 25 वर्षीय अमित मजदूरी का काम करता था, और शनिवार को रात भी मजदूरी से लौट कर खाना खाकर अपने बिस्तर पर सो गया था. रविवार सुबह जब अमित को सांप के डसने की सूचना फैली तो गांव के लोग जमा हो गए.



मेरठ:

मेरठ में सौरभ हत्याकांड के सदमे से लोग अभी तक उबरे भी नहीं थे कि यहां से एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आ गया. अब मेरठ की रविता एक और मुस्कान के रूप में सामने आई है, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मारने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसके बारे में सुनकर हर कोई दंग रह गया. इस हत्या को जिस तरह अंजाम दिया गया उसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. पहले तो महिला ने अपने पति का गला घोटा और फिर सांप से डसवाया, जिससे घटना को सांप काटने से हुई मौत बताया जा सकें. लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में इनकी साजिश की कलई खुल गई. अब पुलिस दोनो को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई कर रही है.


सांप के डसने का वीडियो वायरल

इस मामले से में जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें दिखा कि सांप के डसने से मेरठ निवासी अमित (25) की मौत हो गई. ये वीडियो रविवार सुबह तेजी से वायरल हुआ, जिसे देखकर कोई भी यकीन कर लेगा. लेकिन असल में इस वीडियो के पीछे की हकीकत कुछ और थी. वीडियो में देखा जा सकता है अमित (25) का शव पड़ा बिस्तर पर पड़ा है और एक सांप उसे बार बार डस रहा है.

पुलिस ने कैसे सुलझाई हत्या की गुत्थी

पोस्टमोर्टम रिपोर्ट पाकर मेरठ पुलिस एक्शन में आई और पुलिस ने लोगों के शक के आधार पर मृतक अमित की पत्नी रविता को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तब जाकर मृतक की पत्नी रविता ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की हत्या की है. शनिवार रात दोनों ने मिलकर पहले सोते हुए अमित का गला घोटा, फिर उसके बिस्तर पर एक सांप छोड़ दिया, खुद को बचाने के लिए, सांप के डसने से अमित की मौत की झूठी खबर फैला दी.








close