भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किया संगठन का विस्तार

Notification

×

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किया संगठन का विस्तार

25/03/2025 | Tuesday, March 25, 2025 Last Updated 2025-03-25T03:37:41Z
    Share

भाकियू (चढूनी) ने किया संगठन का विस्तार

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने संगठन  का विस्तार किया। तहसील सदर के ग्राम सोहवन पुर में भाकियू (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों की संख्या में सदस्य बनाए।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। नगर अध्यक्ष शरीफ अब्बासी ने कहा किसान आज़ दुखी है किसान की आय को देखते हुए लागात अधिक है। दवाई, वीज, डीजल इनकी कीमत बहुत ज्यादा है।  रात दिन मेहनत करने के बावजूद किसान के हाथ में कुछ नहीं आता है।

 इस मौके पर मुन्नालाल, प्रेमपाल, शेर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सूरजपाल, हरिओम कश्यप, ओमवीर आदि किसानों को चढ़ूंनी परिवार में शामिल किया गया।  सभी ने एक सुर में संगठन के प्रीत मेहनत लगन से कार्य करने एवं संविधान का पालन करने की बात कही।  इस अवसर पर राशिद अब्बासी, शरीफ अब्बासी नगर अध्यक्ष, अकील खान, सत्यवीर सिंह यादव, बब्बू, सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रेम सिंह, मुकेश गुप्ता,नुना, प्रेम पाल, शेर सिंह, ओम वीर आदि लोग मौजूद रहे।

close