सदर विधायक ने ब्लाक में वितरण की ट्राइसाइकिल,
दिव्यांगजनो के ट्राइसाइकिल पाकर खिल उठ चेहरे।
बदायूँ। शुक्रवार को सालारपुर ब्लाक में दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 50 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा/एम0एल0सी0 प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि अनेकपाल सिंह,ब्लॉक प्रमुख पति की उपस्थिति में ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया, ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले हुए नजर आए ।मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के द्वारा दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार निरन्तर दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है। जहां दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, कृत्रिम उपकरण, इलैक्ट्रिक ट्राईसाईकिल वितरण कार्यक्रम किये जा रहे हैं एवं उन्हें पेंशन योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
इस मौके पर प्रणय कुमार, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकार रामचरन पाल मण्डल अध्यक्ष, बिनावर मण्डल, धीरेन्द्र सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष/जिला प्रतिनिधि, बिनावर मण्डल, समस्त सचिव, विकास खण्ड सालारपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खालिद अली खां सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड सालारपुर द्वारा किया गया। इस मौके वरिष्ठ लिपिक आकाश सक्सेना भी मौजूद रहे।