Ticker

6/recent/ticker-posts

आज़ादी को पाने के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने बहुत बड़ा बलिदान दिया: मुख्तार अहमद बाबा

आज़ादी को पाने के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने बहुत बड़ा बलिदान दिया: मुख्तार अहमद बाबा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा ने मुख्य अतिथि के रूप में आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल और डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि: देश के लिए जान कुर्बान करने वाले वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और कहा कि इस आज़ादी को पाने के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने बहुत बड़ा बलिदान दिया है।
महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद और मंगल पांडे जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के कारण ही आज हम एक आज़ाद देश में सांस ले पा रहे हैं। हम उन सभी वीरों को नमन करते हैं इस मौके पर स्कूल प्रबंधन वसीम खान अर्शी द्वारा मुख्तार अहमद बाबा और सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी को स्मृति चिह्न  देकर सम्मानित किया मुख्तार अहमद बाबा द्वारा छात्र छात्राओं को मैडिल और पेंसिल बॉक्स वितरित किए गए इस मौके पर जुनैद खान, नंदराम, मोहम्मद अखलाक, राममूर्ति सागर, राजकुमार, रंजीत ठाकुर, समस्त स्टाफ मौजूद रहा।