नीले ड्रम के बाद पति को मार कर सूटकेस में भरा

Notification

×

नीले ड्रम के बाद पति को मार कर सूटकेस में भरा

21/04/2025 | Monday, April 21, 2025 Last Updated 2025-04-21T08:57:32Z
    Share
उत्तर प्रदेश में नीले ड्रम के बाद पति को मार कर सूटकेस में भरा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम देवरिया। 






मईल थानाक्षेत्र के भटौली गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेमी के साथ मिलकर नाजायज संबंध में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारने के बाद शव ट्राली बैग में भरकर घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंक दिया।
 रविवार की सुबह खेत में ट्रॉली बैग में लाश मिलने पर पुलिस की जांच में मामला सामने आया। पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रविवार की सुबह तरकुलवा थानाक्षेत्र पकड़ी छापर पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर बगल के मदन जायसवाल के खाली पड़े खेत में रखे एक ट्रॉली बैग पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। 
सूचना मिलते ही तरकुलवा थानेदार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉली बैग के आसपास के क्षेत्र की बैरिकेडिंग करा दी और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
कुछ ही देर में एएसपी अरविंद वर्मा, सीओ सिटी संजय रेड्डी के साथ डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। ट्रॉली बैग खोला गया तो उसमें एक युवक की लाश मिली। युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।
पुलिस के खेत में ट्रॉली बैग के पास मिले एक कागज की फोटोकॉपी, एक विदेशी सिमकार्ड व बार कोड के जरिये मृतक की पहचान मईल थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद अहमद (38) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम नौशाद के मईल क्षेत्र स्थित गांव पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ ही उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की जांच में पता चला कि नौशाद दुबई में रहता था और 10 दिन पहले ही घर आया था। एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक की हत्या नाजायज संबंधों में बाधक बनने पर उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की है। 
जांच के लिए जिले से एसओजी समेत अन्य टीमें भी बुलाई गईं हैं। डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक टीम ने भी जहां लाश मिली उस खेत से साक्ष्य जुटाए हैं। नौशाद की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
close